Maharajganj News : गाँव का युवक किशोरी को लेकर गायब ! परिजन परेशान

06 Nov 2025 08:03:08

सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को बीते तीन नवम्बर को गांव का एक युवक बहला फुसला कर भगा ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी।

यह भी पढ़ें : मोबाइल चोरी के शक में किशोर को उल्टा लटकाकर पीटा था, अब खुद खा रहे जेल की हवा

जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते तीन नवंबर को तीन बजे गांव का ही रोशन साहनी हमारी लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया। काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार, किशोरी के पिता की तहरीर पर रोशन सहानी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि कार्रवाई जारी है। पुलिस हर तरीके से जांच में जुटी हुई है।


Powered By Sangraha 9.0