Maharajganj News : फिर हिला पहाड़ ! नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग पर भूस्खलन से आवागमन ठप, घंटों फंसे वाहन

07 Nov 2025 11:19:35

सोनौली। नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग खंड पर जलवीरे के पास गुरुवार की दोपहर फिर से भूस्खलन के बाद यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। काठमांडू से पोखरा आने-जाने वाले वाहन चल रहे हैं, लेकिन चितवन की ओर जाने वाला यातायात मलबा हटने के बाद ही बहाल होगा।

बताया गया है कि नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग खंड पर जलवीरे के पास भूस्खलन के बाद यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। सुबह से उसी जगह पर छोटे-छोटे भूस्खलन हो रहे हैं, जहां कुछ दिन पहले भूस्खलन हुआ था। सुबह मलबा हटाकर रास्ता साफ कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें : शुरू हुई सहालग ! मौर-पगड़ी की बढ़ी डिमांड, बनारसी सिंहोरा बना पहली पसंद

बावजूद इसके भूस्खलन जारी रहने से यातायात फिर से रोक दिया गया है। सड़क विभाग भरतपुर के अनुसार, काठमांडू से पोखरा आने-जाने वाले वाहन चल रहे हैं, लेकिन चितवन आने-जाने वाले वाहन मलबा हटने के बाद ही चल पाएंगे। कार्यालय ने बताया है कि मलबा हटाने का काम फिर से शुरू होगा।

डीएसपी मधु नेपाल ने बताया कि मलबा हटाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही आवागमन सामान्य हो जाएगा।


Powered By Sangraha 9.0