UP Politics : पंकज चौधरी यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष, सर्वसम्मति से नामांकन तय
14-Dec-2025
Total Views |
UP Politics : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को नया नेतृत्व मिलने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संगठन पर्व के तहत भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चार सेट में नामांकन दाखिल किया।
पंकज चौधरी ने कुल चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन की अंतिम तिथि तक उनके अलावा किसी अन्य नेता द्वारा नामांकन न किए जाने से यह तय हो गया है कि वे सर्वसम्मति से यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। औपचारिक घोषणा पार्टी की ओर से मंगलवार को किए जाने की संभावना है।
प्रदेश मुख्यालय में दिखा शक्ति प्रदर्शन
शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय का माहौल पूरी तरह संगठनात्मक उत्साह से भरा नजर आया। पंकज चौधरी के नामांकन के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने इस प्रक्रिया को खास बना दिया।
इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, वरिष्ठ नेता सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्य सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।