Maharajganj News : सियासत का नया केंद्र बना महराजगंज! पंकज चौधरी ने संभाला प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा

16 Dec 2025 07:44:57

महराजगंज। भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यभार संभाल लिया है। महराजगंज से सात बार के सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के प्रदेश अध्यक्ष बनने से महराजगंज प्रदेश की सियासत का केंद्र विंदु बन चुका है। अब हर किसी की नजर जनपद पर है।

भाजपा के इस फैसले से प्रदेश में पूर्वांचल सत्ता और संगठन दोनों के केंद्र में आ गया है। गोरखपुर से योगी सीएम हैं तो अब महराजगंज से पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष। राजनीति के जानकारों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी वोट बैंक को लेकर गंभीर है। पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाना उसी का नतीजा है।

यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन में हुआ कुछ ऐसा कि आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन

सिटीजन फोरम के सोशल मीडिया प्रभारी वरुण त्रिपाठी ने बताया कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि 2027 के चुनावों से पहले सामाजिक समीकरण, क्षेत्रीय संतुलन को साधने की बड़ी रणनीति के रूप में देखा जाना चाहिए।

महराजगंज और आसपास के जिलों में पंकज चौधरी की मजबूत पकड़ पार्टी को फायदा दिला सकती है। भाजपा के सामने एक बड़ी चुनौती संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाए रखने की है। पंकज चौधरी की छवि एक ऐसे नेता की है जो सत्ता में रहते हुए भी संगठन से कटे नहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता, विवादों से दूरी ने सबकी पसंद बना दिया।


Powered By Sangraha 9.0