Maharajganj News : महराजगंज में शीतलहर का रेड अलर्ट, तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने की आशंका

18 Dec 2025 11:13:29

महराजगंज। पिछले दो दिन से चल रही पछुआ की रफ्तार गुरुवार से बढ़ने जा रही है। इसकी गति अब 10 किमी प्रति घंटा से ऊपर होगी। इस कारण मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए शीतलहर की आशंका व्यक्त में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : सड़क पर मिला पर्स खोलते ही उड़ गए होश! हजारों की नकदी और सोने के गहने… फिर युवक ने जो किया, बन गया मिसाल

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने वाली है। उष्ण कटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम की गति बढ़ने के कारण पछुआ हवा की रफ्तार तेज होगी साथ ही कोहरा और घना होगा। तेज पछुआ व कोहरे की जुगलबंदी शीत लहर की स्थिति उत्पन्न करेंगे। ऐसे में सभी को खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की जरूरत है।

बुधवार के मौसम की बात करें तो पूरे दिन धुंध का प्रभाव बना रहा। धूप खिलकर भी कमजोर बनी रही। हवा की तेज गति ने दोपहर के वक्त भी जाड़े की सिहरन उत्पन्न की। तापमान स्थिर रहा और अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम छह बजे के बाद ठंड में तेजी से इजाफा हुआ जिससे शाम 07:30 बजे तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।


Powered By Sangraha 9.0