Maharajganj News : गए थे ससुराल लेकिन पहुंचे नहीं, घर लौटने से पहले क्या हो गया जय सिंह के साथ?

19 Dec 2025 07:52:08

पनियरा। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गेंहुअना निवासी जय सिंह (70) के अचानक लापता हो जाने से इलाके में चिंता और रहस्य का माहौल बन गया है। जय सिंह साइकिल से सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गोपी में अपने ससुराल गए थे। 16 दिसंबर की सुबह में वह अपने घर के लिए ससुराल से निकल गए लेकिन नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें : कोहरे की चादर में लिपटा महराजगंज! सुबह 11 बजे तक दृश्यता शून्य, अभी और करेगा परेशान

देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल सका। विवश होकर उनके पुत्र सतीश सिंह ने थाना कोतवाली महराजगंज में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

परिजनों का कहना है कि उम्र अधिक होने के कारण उन्हें डर है कि कहीं अनहोनी न हो जाए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। गुमशुदगी दर्ज कर लापता वृद्ध की लताश की जा रही है।


Powered By Sangraha 9.0