Maharajganj News : जिले में दिनभर ठंड से कांपते रहे लोग, स्कूल टाइम भी बदला

20 Dec 2025 11:29:06

महराजगंज। शुक्रवार को शीतलहर के साथ पछुआ हवा ने तराई क्षेत्र के लोगों को ठंड का एहसास कराया। तापमान कम होने के कारण पूरे दिन लोग कांपते रहे। बाहर निकलने वालों ने अलाव के सहारे खुद को गर्म रखने का प्रयास किया।

पछुआ हवा ने ठंड को और बढ़ा दिया। मौसम विभाग ने अति शीत दिवस का अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है।
ठंड का आलम यह रहा कि कोहरा दोपहर में भी नहीं छंटा। इस वजह से अधिकतम तापमान गिरकर 21 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें : मृतक से मजदूरी, दुकानदारों से हाजिरी! मनरेगा में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल आया सामने

बढ़ते शीतलहर के कारण माध्यमिक स्कूलों के समय में डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने एक बार फिर बदलाव करते हुए सुबह 10 बजे से तीन बजे तक कर दिया है। पहले यह समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया था।

तराई के महराजगंज जनपद में सर्दी अपने सबाब पर है। शुक्रवार को पूरा दिन कोहरे में ढका रहा। दोपहर 12:30 बजे के लगभग कोहरा थोड़ा घटा लेकिन दोपहर एक बजे के बाद एक बार फिर इसने आबोहवा को अपनी गिरफ्त में लेता दिखा।

दोपहर दो बजे के बाद की स्थिति यह थी कि कोहरे व पछुआ की जुगलबंदी से बारिश जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
दृश्यता पूरे दिन शून्य बनी रही। पछुआ की गति 9 किमी प्रति घंटा से अधिक रही।


Powered By Sangraha 9.0