Maharajganj News : गांव में लगा स्वास्थ्य का महाकुंभ! शीतलापुर में फ्री मेडिकल कैंप, 340 मरीजों की हुई जांच

20 Dec 2025 10:51:51

महराजगंज। केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल द्वारा शीतलापुर गांव में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 340 मरीजों की जांच की गई। इनमें गठिया रोग और स्त्री रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही।

यह भी पढ़ें : अब आधार के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर! जनवरी से महराजगंज में खुलेंगे 27 नए आधार सेवा केंद्र

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कृतिका सिंह ने महिलाओं को माहवारी प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनियमित मासिक धर्म से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसके लिए संतुलित खानपान के साथ नियमित रूप से आयरन की गोलियां लेनी चाहिए। डॉ. कृतिका ने यह भी बताया कि ग्रामीण महिलाएं अक्सर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को परिवार में बताने से हिचकिचाती हैं, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है।

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तूलिका मिंज ने ठंड के मौसम में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानियां बताईं। डॉ. कृष्णा और डॉ. दिव्य ने भी मरीजों की जांच की। ग्राम प्रधान राधेश्याम ने मरीजों की देखभाल में सहयोग किया। इस दौरान आनंद तिवारी, अभिषेक, रंजीता आदि मौजूद रहे।


Powered By Sangraha 9.0