Maharajganj News : पारिवारिक कलह या कुछ और ! आखिर क्यों फंदे से लटक गयी सरस्वती ?

22 Dec 2025 13:38:04

निचलौल। थाना क्षेत्र के हरदी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब रविवार को एक घर के अंदर एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। जबकि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के हरदी निवासी अभय यादव की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। वह कभी गांव पर तो कभी परदेश में रहकर रोजी रोटी के इंतजाम करता रहता था।

यह भी पढ़ें : नए साल में बदलेगी ग्रामीण आजीविका की तस्वीर! एक क्लिक में दिखेगा स्वयं सहायता समूहों का पूरा हिसाब

इतना ही ग्रामीणों के मुताबिक अभय यादव नशे का काफी आदि भी था। जिसे लेकर परिवार में काफी कलह रहती थी। सबसे अधिक तो अभय की पत्नी सरस्वती देवी (28) परेशान रहती थी। अभय की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। इस बीच दोनों से दो बच्चों ने जन्म लिया था। इसी बीच सरस्वती देवी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला।

फिलहाल सरस्वती किस कारण से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसका सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार घटना के बाद मौके पर पहुंच मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इतना ही नहीं मृत महिला के मायके वालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।


Powered By Sangraha 9.0