कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर बेलौही गांव के पास बीते 17 दिसंबर को एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। एक तेज़ रफ़्तार कार की ज़ोरदार टक्कर से दो युवक घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी।
सोमवार को इस मामले में मृतक के पिता इंद्रजीत यादव की तहरीर पर कोल्हुई पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज की। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमराडांडी निवासी सुनील यादव व ब्रह्मानंद बाइक से कोल्हुई की तरफ जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया था। इलाज के दौरान ही एक युवक सुनील यादव की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है।