Maharajganj News : मतपेटियों में बंद हुआ वकीलों का फैसला ! सिविल कोर्ट बार चुनाव में रिकॉर्ड मतदान

24 Dec 2025 07:59:53

महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के 2026 के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी के सदस्यों के लिए मतदान हुआ। वर्ष 2026 के चुनाव में कुल 39 उम्मीदवारों ने अपनी प्रत्याशिता को सुनिश्चित किया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शंभू शरण पांडेय ने बताया है कि मतगणना एवं परिणाम की घोषणा 24 दिसंबर को होगा। शीतलहर को दरकिनार करते हुए कुल 841 मतों के सापेक्ष 774 मतों का मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें : तहसील परिसर में टूटी ये सरकारी चीज़, पल भर में मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला !

अधिवक्ताओं में मतदान के लिए काफी उत्साह दिखा विशेष कर युवा अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र मिश्रा, मारकण्डेय पाण्डेय, वकील प्रजापति, सत्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद प्रताप, ध्रुव नारायण पाण्डेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए घनश्याम तिवारी, विजय जायसवाल, सचिन कुमार चौधरी, अश्वनी पाण्डेय तथा महामंत्री पद के लिए प्रमोद तिवारी, वशिष्ठ मिश्रा, संजय कुमार यादव, अकबर अली तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिंह, बृजभूषण पति त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री पद के लिए नवनीत चतुर्वेदी, रंजीत गुप्ता ज्ञानेंद्र गुप्ता, पवन मिश्रा, किरण बहादुर, सकलैन, आशीष कुमार शुक्ला, अर्जुन तथा कार्यकारीणी पद के लिए अर्चना प्रजापति अभिषेक कुमार, अनुज कुमार विश्वकर्मा, गौरव तिवारी दयासागर चौधरी, दुर्गेश श्रीवास्तव, मोहम्मद नईम, रविंद्र कुमार, श्याम मोहन का भविष्य मतपेटी में बंद है।
Powered By Sangraha 9.0