Maharajganj News : जेसीबी की एक चोट और सूख गए नल! जिले के दस वार्डों में मचा हाहाकार

26 Dec 2025 09:33:00

महराजगंज। एनएचआईए की लापरवाही के चलते गुरुवार को 10 वार्डों की वाटर सप्लाई ठप हो गई। नगर पालिका की तरफ से लीकेज खोजने का प्रयास देर शाम तक जारी रहा। इसके बाद भी गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी। आपूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई और मामूली जरूरतों को लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ा।

यह भी पढ़ें : मालवीय जयंती पर बीजेपी पर कांग्रेस का हमला ! क्या बदला जा रहा है देश के महापुरुषों का इतिहास?

महराजगंज-निचलौल हाईवे निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस क्रम में सड़क की खोदाई कार्य में जल निगम की अंडरग्राउंड पाइपलाइन जेसीबी की चपेट में आ गई। लीकेज होने के बारे में तत्काल जानकारी नहीं हुई।

हालांकि कुछ देर बाद ही लोगों की शिकायतें नगर पालिका में पहुंचने लगी कि समय पर वाटर सप्लाई नहीं हो रही है।

मामला संज्ञान में आने के बाद जल निगम व नगर पालिका के कर्मी जुटे तो निचलौल रूट पर स्थित दुर्गा मंदिर के सामने गड़बड़ी मिली। इसे सही करने का प्रयास देर शाम तक प्रभावी रहा लेकिन गड़बड़ी दुरुस्त नहीं कराई जा सकी।


Powered By Sangraha 9.0