Maharajganj News :नेपाल की बर्फीली राहों पर गूंजा हिंदुस्तान का परचम! महराजगंज के युवक ने 350 KM पैदल चलकर थोरांगला पास पर फहराया तिरंगा

27 Dec 2025 12:50:00

महराजगंज। 
अदम्य साहस, मजबूत संकल्प और देशभक्ति की भावना के साथ कोल्हुई क्षेत्र के गांव करमहावा बसंतपुर निवासी 21 वर्षीय गणेश तिवारी ने ऐसा कीर्तिमान रच दिया है जिसपर पूरा जनपद गर्व कर रहा है।

गणेश तिवारी ने नेपाल में 15 दिनों के भीतर करीब 350 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर सबसे ऊंचे माउंटेन पास थोरांगला पास पर तिरंगा फहराकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में गौरव व उत्साह का माहौल है। पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। नेपाल की पैदल यात्रा से सकुशल लौटने पर शुक्रवार को नौतनवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने गणेश तिवारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

अब चूके तो 5 साल पछताएंगे! पंचायत चुनाव 2026 से पहले मतदाता बनने का आखिरी मौका, 30 दिसंबर तक करें दावा-आपत्ति

उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में गौरव व उत्साह का माहौल है। पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया। नेपाल की पैदल यात्रा से सकुशल लौटने पर शुक्रवार को नौतनवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने गणेश तिवारी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

पूर्व विधायक ने कहा कि गणेश तिवारी ने न केवल जनपद बल्कि देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति से असंभव को भी संभव किया जा सकता है।


Powered By Sangraha 9.0