
परतावल। श्यामदेउरवा कस्बा निवासी पिंकी पाण्डेय को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पिंकी ने फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।पिंकी के अनुसार 27 दिसंबर को रात करीब 8:49 बजे दो मोबाइल नंबरों से बार-बार कॉल कर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाला घर आकर जान से मारने की धमकी दे रहा था।
घटना से भयभीत पिंकी ने तत्काल श्यामदेउरवा थाने पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।