महराजगंज। कांग्रेस कमेटी ने 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ नारे वाली महारैली में जनपद से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ता भेजने का संकल्प लिया। रविवार को विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अमित सिंह के नेतृत्व में सिसवा स्थित रिसॉर्ट पर बैठक हुई।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि जनपद ने हमेशा कांग्रेस के हर बड़े कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और इस बार भी इतिहास दोहराते हुए सबसे बड़ी टोली दिल्ली पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहा ‘संविधान बचाओ’ मिशन देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का अभियान है।
इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रमोद पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ला, अनिल चतुर्वेदी, राजन शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कन्नौजिया, सचिव अभय मणि त्रिपाठी, विनोद कुमार, अमित रावत, आनंद यादव उपस्थित रहे।