खेत में घास काटने गयी महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

15 Mar 2025 11:59:19

महराजगंज। जनपद में होली के दिन एक महिला ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की है। परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में, जब महिला खेत में घास काट रही थी, तब उसका आरोप है कि सुनसान स्थान पर अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने उस पर दुष्कर्म करने की कोशिश की।

जब महिला ने विरोध किया, तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद, पीड़िता जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। महिला ने घटना की सूचना स्थानीय थाने में दी है, और पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Powered By Sangraha 9.0