कल जिले में होगा राज्यपाल का आगमन, तैयारियां पूरी

16 Mar 2025 10:15:20

महराजगंज। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 17 मार्च को महराजगंज में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जनपद आगमन के दौरान राज्यपाल विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, भूमि पत्ता, आंगनबाड़ी किट और पोषण पोटली आदि का वितरण करेंगी।

राज्यपाल का हेलिकॉप्टर सुबह 9:20 बजे पुलिस लाइन महराजगंज के हेलीपैड पर उतरेगा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। पुलिस लाइन से वह जिला मुख्यालय परिसर में कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगी। कार्यक्रम में वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भूमिपट्टा, आंगनबाड़ी किट समेत अन्य योजनाओं का प्रमाणपत्र वितरित करेंगी। साथ ही वह लाभार्थियों को संबोधित भी करेंगी। इसके उपरांत जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी। दोपहर लगभग 12:10 बजे राज्यपाल सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो जाएंगी।

Powered By Sangraha 9.0