फरेंदा में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान, दो लोग झुलसे

18 Mar 2025 12:04:41

महराजगंज। जिले के फरेंदा क्षेत्र के भगवत नगर परसिया टोला कुड़ियहवा में सोमवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन नुकसान के आकलन और पीड़ित परिवारों को राहत देने की प्रक्रिया में जुटा है।

भगवत नगर परसिया टोला कुड़ियहवा स्थित महेंद्र चौधरी के घर में अचानक आग लग गयी, लोगों ने बताया की आग इतनी भीषण थी की उसे बुझाने में चार गाड़ियों के साथ लगी फायर टीम की सर्विस को साढ़े तीन घंटे लग गए।
बताया जा रहा है की महेंद्र के कम्बाइन, ट्रैक्टर-ट्राली में उपयोग के लिए घर में डीज़ल रखा गया था। दीज़ा में आग लगने से आग की लपटें विकराल हो गयीं और इसी बीच सिलिंडर भी आग की जद में आ गया।

Powered By Sangraha 9.0