महराजगंज-फरेंदा के लिए केवल दो बसें और उनका भी कोई तय समय नहीं…

29 Mar 2025 11:04:47

महराजगंज। जिला मुख्यालय से फरेंदा तहसील के लिए केवल दो रोडवेज बसें संचालित हो रही हैं, लेकिन उनकी अनियमित टाइमिंग यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सही समय पर बस न मिलने के कारण यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें तय समय पर ट्रेन पकड़नी होती है।

महराजगंज डिपो में बसों की संख्या बढ़ने के बावजूद इस महत्वपूर्ण रूट पर बसों की संख्या सीमित है। पहले सुबह की बस 8 बजे रवाना होती थी, लेकिन अब इसका कोई निश्चित समय नहीं है—कभी यह 7:30 पर जाती है तो कभी 7 बजे ही निकल जाती है।

इसी तरह, शाम की आखिरी बस का समय पहले 5 बजे तय था, मगर अब यह कभी 3 बजे रवाना हो जाती है तो कभी 8 बजे तक नहीं चलती। इस अनिश्चितता से यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं, जिससे वे मजबूरी में ऑटो या टैक्सी का सहारा ले रहे हैं।

Powered By Sangraha 9.0