11 वर्ष पुरानी हो चुकी रोडवेज बसें होंगी बदली, डिपो को मिलेगी नई सुविधा

31 Mar 2025 10:27:39

महराजगंज। परिवहन निगम की 11 वर्ष से अधिक पुरानी या 11 लाख किमी से ज्यादा दूरी तय कर चुकी बसों को अब बदला जाएगा। डिपो को इसके बदले राज्य कार्यालय से नई बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में राज्य निगम प्रबंधक ने रिपोर्ट तलब की है, ताकि पुराने वाहनों को हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।

महराजगंज डिपो में कुल 67 बसें हैं, जिनमें से कई अपनी निर्धारित उम्र पूरी कर चुकी हैं। ये बसें या तो वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी रहती हैं या सड़कों पर धीमी रफ्तार से दौड़ती नजर आती हैं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नई बसों के आने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन द्वारा जल्द ही पुराने वाहनों की सूची तैयार कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Powered By Sangraha 9.0