बढ़ता तापमान और तेज़ पछुआ हवा घटाएगी गेहूं का उत्पादन

08 Mar 2025 10:57:15

महराजगंज। तेज पछुआ हवा ने गेहूं की फसल को जड़ तक हिलाकर रख दिया है। इस समय फसल में दाना बनने की दुग्धावस्था चरण चल रही है। तेज हवा के कारण दाने कम और कमजोर होंगे। तेज हवा के कारण फसल जड़ों से पोषण कम अवशोषित करेगी। ऐसे में गेहूं का उत्पादन गिरने की आशंका बढ़ गई है।

जनपद में 2.48 लाख हेक्टेयर रकबे पर गेहूं की फसल है। इस समय पल-पल बदलते मौसम के कारण कभी गर्मी तो कभी ठंड का असर है। मंगलवार से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ चल रही है। गुरुवार को गति 11 किमी प्रति घंटा रही। कृषि विभाग के मुताबिक हवाओं ने गेहूं पौधों की जड़ों को हिला दिया है।

इससे उत्पादन गिरने के साथ ही गेहूं के दानों की गुणवत्ता में कमी आएगी। इस बार फसल देर से बोई गई, जिसके कारण अभी दाने बन रहे हैं। पिछले सप्ताह तेजी से बढ़ता तापमान देख लोगों ने तीसरी सिंचाई की थी, जिसके बाद चलने वाली हवाओं ने फसल पर बुरा प्रभाव डाला है।

Powered By Sangraha 9.0