महराजगंज के इस छात्र ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, किया यह काम

01 Apr 2025 10:09:33

महराजगंज। जिले के सिसवा क्षेत्र के होनहार छात्र अमित तिवारी ने अपनी प्रतिभा से नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने रूबिक क्यूब सॉल्व करते हुए सबसे कम समय में केमिस्ट्री की पीरियॉडिक टेबल पढ़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

अमित तिवारी, जो वीजा पर स्थित आरपीएससी स्कूल में पढ़ते हैं, ने अपनी मेहनत और अभ्यास से यह अनोखी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मात्र 18 सेकंड में 118 एलिमेंट्स की पीरियॉडिक टेबल पढ़कर दिखाया, जो एक रिकॉर्ड बन गया।

अमित ने बताया कि स्कूल में सभी बच्चों को पीरियॉडिक टेबल याद करने का टास्क दिया गया था। शुरुआत में उन्हें इसे पढ़ने में दो मिनट लगते थे, लेकिन लगातार अभ्यास और प्रयास से उन्होंने इसे 18 सेकंड तक सीमित कर दिया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन ने भी गर्व जताया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

अमित तिवारी की इस सफलता ने महराजगंज जिले का नाम रोशन किया है और वह कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

Powered By Sangraha 9.0