डीजल उड़ेलकर लगाई आग! घरेलू कलह ने लिया हिंसक मोड़, महिला झुलसी

21 Apr 2025 12:46:28

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार को अनीता देवी नाम की महिला झुलसने से गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के पति ने अपने दो भाइयों और उनकी पत्नियों पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि पारिवारिक झगड़े के दौरान उन्होंने अनीता पर डीजल उड़ेलकर उसे जलाने की कोशिश की और जमकर मारपीट भी की।

घटना के बाद घायल अनीता को परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। अनीता के पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों की निगरानी में जांच चल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद की जड़ संपत्ति से जुड़ी हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Powered By Sangraha 9.0