हरियाली में सबसे आगे महराजगंज: पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

22 Apr 2025 18:10:12

महराजगंज। आज पूरे विश्व में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। महराजगंज जिले को प्राकृतिक वन क्षेत्र की समृद्ध विरासत प्राप्त है, जो पर्यावरणीय दृष्टिकोण से इसे गोरखपुर-बस्ती मंडल में अग्रणी बनाता है। यहां का वनावरण न केवल तापमान नियंत्रित करता है, बल्कि जीव-जंतुओं और वनस्पतियों का भी सुरक्षित घर है।

इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 428.201 वर्ग किमी वन क्षेत्र है, जो कुल भूमि का 14.44% है। हालांकि हाईवे और सड़क निर्माण के चलते हजारों पेड़ कटे हैं, फिर भी यह आंकड़ा अन्य जिलों से बेहतर है। प्रशासन ने इस मानसून में अधिक पौधारोपण का आह्वान किया है।

जिले में 3,000 के करीब जलस्रोत हैं, जिनमें 180 जलाशय सेटेलाइट से भी दिखते हैं। ये स्रोत भूजल रिचार्ज में सहायक हैं। सोहगीबरवा वन्यजीव अभ्यारण्य यहां की पर्यावरणीय धरोहर है। प्रशासन अमृत सरोवर योजना के तहत जलाशयों का सौंदर्यीकरण कर रहा है।

Powered By Sangraha 9.0