अच्छे आचरण पर रिहा हुए अमरमणि त्रिपाठी: क्या 'बाहुबली' की छवि से निकल पाएंगे?

कोर्ट ने अच्छे व्यवहार के आधार पर अमरमणि त्रिपाठी और मधुमणि त्रिपाठी को दी रिहाई, लेकिन सवाल यह कि क्या जनता अब उन्हें एक ईमानदार नेता के रूप में स्वीकार करेगी?

Aapan Maharajganj    19-May-2025
Total Views |

 
amarmani tripathi

 
उत्तर प्रदेश की राजनीति के चर्चित नाम अमरमणि त्रिपाठी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कोर्ट से अच्छे आचरण के आधार पर रिहाई मिलने के बाद उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
 
यह तस्वीर जहां सियासी गलियारों में हलचल मचा रही है, वहीं आम जनता के मन में यह सवाल भी खड़ा हो रहा है—क्या 'बाहुबली' की छवि से बाहर निकल कर अमरमणि अब एक सकारात्मक नेता के रूप में खुद को स्थापित कर पाएंगे?
जनता के बीच चर्चा है कि क्या अमरमणि त्रिपाठी अब राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाने वाले नेता बनेंगे या फिर 'बाहुबली' की उनकी पुरानी छवि उनके साथ बनी रहेगी। 
 

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अमरमणि की रिहाई के बाद उनकी छवि को पुनः स्थापित करना आसान नहीं होगा। इसके लिए उन्हें लगातार जनता के हित में कार्य करने होंगे और पारदर्शिता के साथ अपनी नई भूमिका निभानी होगी।