Maharajganj : महराजगंज को मिला नया जिलाधिकारी, संतोष कुमार शर्मा को मिली पहली तैनाती

डीएम अनुनय झा का तबादला हरदोई, अयोध्या नगर आयुक्त रहे संतोष शर्मा को मिली ज़िम्मेदारी

Aapan Maharajganj    21-May-2025
Total Views |

 
anunay jha

महराजगंज।  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोमवार को किए गए प्रशासनिक फेरबदल में महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा को हरदोई का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह अयोध्या नगर निगम के नगर आयुक्त और अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संतोष कुमार शर्मा को महराजगंज का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
 

संतोष कुमार शर्मा मूल रूप से सोनभद्र ज़िले के निवासी हैं और वर्ष 2021 में प्रमोशन के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में शामिल हुए थे। जिलाधिकारी के रूप में महराजगंज उनकी पहली तैनाती होगी।

 

लोगों को उनसे जिले में विकास और पारदर्शी प्रशासन की उम्मीदें हैं।