Maharajganj : दिल्ली भाग रही विवाहिता को सोनौली पुलिस ने पकड़ा, पुरुष मित्र के साथ थी बस में सवार

नेपाल के कपिलवस्तु की महिला पति को छोड़कर युवक संग जा रही थी दिल्ली, संस्था और पुलिस की सतर्कता से बस से हुई बरामदगी

Aapan Maharajganj    24-May-2025
Total Views |

 
police caught woman

सोनौली। नेपाल के कपिलवस्तु जिले की एक शादीशुदा महिला अपने पुरुष मित्र के साथ दिल्ली जा रही थी। महिला के पति ने इसकी जानकारी शांतिपूर्ण पुनर्स्थापना गृह संस्था को दी। संस्था ने तुरंत सोनौली पुलिस से संपर्क कर मामले की सूचना दी।
 

शुक्रवार दोपहर सूचना मिलने के बाद संस्था के सदस्यों ने नेपाल के बेलहिया सीमा पर निगरानी शुरू की, लेकिन जब काफी देर तक महिला नहीं मिली, तो उन्होंने सोनौली पुलिस को सूचित किया।

 

इसके बाद सोनौली बस डिपो और दिल्ली जाने वाली बसों में महिला और युवक की तलाश शुरू हुई। फोटो के आधार पर महिला को सोनौली कस्बे में दिल्ली जाने वाली बस में पहचान कर पकड़ा गया। वह अपने पुरुष मित्र के साथ सवार थी।

 

सोनौली चौकी प्रभारी बृजभान यादव के अनुसार, संस्था की शिकायत पर दोनों को पकड़कर संस्था के हवाले कर दिया गया।