Maharajganj : ज़िंदा हूं साहब! कागज़ों में मृत घोषित महिला की इंसाफ के लिए जंग

27 May 2025 12:41:22

 
sahrun

महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के मर्यादपुर टोला सेवतरा गांव की सहरून निशा के साथ हुई घटनाओं ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। सहरून ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर खुद को "जिंदा" साबित करने की अपील की है।
 

सहरून का कहना है कि उसकी पहली शादी मर्यादपुर के मकबूल से हुई थी और दोनों को एक बेटा भी है। लेकिन संबंधों में दरार आने के बाद सहरून ने मकबूल से अलग होकर सेवतरा के ईदू से विवाह कर लिया। इसके कुछ समय बाद, कागज़ों में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

 

अब महिला को बार-बार सरकारी दफ्तरों में खुद को जीवित साबित करने के लिए दस्तावेज देने पड़ रहे हैं।

 

सहरून ने हल्का लेखपाल, स्थानीय पुलिसकर्मियों और गांव के कुछ रसूखदार लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मिलकर उसकी पहचान मिटाने और बेटे की संपत्ति पर कब्जा जमाने की योजना बनाई है।

 

महिला ने प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि वह अपने अधिकारों के लिए अंत तक संघर्ष करती रहेंगी।

Powered By Sangraha 9.0