Bollywood : इतनी कम उम्र में जिले की तपस्या ने पाया यह मुकाम, तारीफ किये बिना आप भी नहीं रहेंगे

30 May 2025 18:57:06

tapasya
 
मुंबई। महराजगंज जिले की तपस्या शुक्ला ने अपनी मेहनत के दम पर कम उम्र में ही एक बड़ी सफलता हासिल की है। टी-सीरीज प्रार्थना में सोशल मीडिया मैनेजर के पद पर उनकी नियुक्ति हुई है।
 
तपस्या का जन्म 19 जून 2006 को हुआ। वह वर्तमान में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सोशल मीडिया मैनेजमेंट का कोर्स भी पूरा किया है।
 
पिछले एक साल से वह प्रसिद्ध लेखक-कवि मनोज मुंतशिर के साथ भी काम कर रही हैं। उनकी मेहनत और प्रतिभा ने मीडिया और संगीत जगत में उन्हें नई पहचान दिलाई है।
 
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने तपस्या की सफलता पर कहा कि मजबूत इरादों और सच्ची मेहनत से कम उम्र में भी सफलता मिल सकती है।
 
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया समेत कई जनप्रतिनिधियों ने तपस्या को शुभकामनाएं दी हैं।
Powered By Sangraha 9.0