महराजगंज में पर्यटन विकास को मिल रहे पंख, जिलाधिकारी ने की परियोजनाओं की समीक्षा

09 May 2025 10:28:28

 
meeting tourism
 
महराजगंज। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महराजगंज में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा बैठक 9 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
 

इस बैठक में जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिले में चल रही पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, जिससे अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिले।

 

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से उन परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जो 85 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुकी हैं और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

Powered By Sangraha 9.0