Bollywood News : हनीमून के बीच में दुल्हन को सताया दांत दर्द, पहुंची डॉक्टर के पास

13 Jun 2025 15:06:13

Bollywood News : फेमस एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले दिनों अपने बॉयफ्रेंड रॉकी से शादी कर ली है। दोनों पिछले 13 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और आखिरकार 4 जून को दोनों ने शादी कर ली। जैसे ही हिना ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, उनके फैंस हैरान रह गए।

पति संग हनीमून पर हिना अब शादी के बाद हिना अपने पति रॉकी के साथ हनीमून पर निकल गई हैं, लेकिन इस बीच उन्हें दांत दर्द ने परेशान कर दिया। रॉकी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो और हिना रेगिस्तान में डूबते सूरज का मजा ले रहे हैं। दोनों की यह रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। रॉकी ने कैप्शन में लिखा- "कुदरत की पॉजिटिव एनर्जी हमारे रिश्ते में और प्यार और अपनापन भर दे।"

इसके बाद हिना ने अपने इंस्टा स्टोरी में एक फोटो डाली जिसमें वो डेंटिस्ट के पास बैठी थीं। उन्होंने फोटो में लिखा- "दुल्हन को दांत में दर्द है।" साथ ही उन्होंने क्लिनिक की तस्वीरें भी शेयर कीं।
Powered By Sangraha 9.0