Sanjay Kapoor death : करिश्मा कर रही हैं अपने पति के शरीर का इंतज़ार, भारत लाने में हो रही दिक्कत

    14-Jun-2025
Total Views |

Sanjay kapoor Death :
करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर की 53 साल की उम्र में हुई असमय मौत के बारे में जानकर पूरे कपूर खानदान में शोक है। इसके साथ ही अभी भी संजय कपूर का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। उम्मीद लगाई जा रही है उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में हो सकता है।

संजय कपूर का पार्थिव शरीर भारत लाने में हो रही देरी दरअसल, संजय कपूर के पास भारत की नहीं बल्कि अमेरिकी की नागरिकता थी। इसी के चलते उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के प्रोसेस में देरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि करिश्मा कपूर भी उनके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रही हैं। उनके ससुर अशोक सचदेव ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया कि फिलहाल पोस्टमॉर्टम चल रहा है और सारे दस्तावेज पूरे होने के बाद ही पार्थिव शरीर भारत भेजा जाएगा।

संजय कपूर सोना कॉमस्टार लिमिटेड के चेयरमैन थे और भारत के बिजनेस-स्पोर्ट्स वर्ल्ड में एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्हें मोटरस्पोर्ट्स और पोलो का बहुत शौक था। उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं बेटी समायरा और बेटा कियान।