Maharajganj News : गर्मी का कहर : बुखार के मरीजों से भरा हुआ है जिला अस्पताल का ओपीडी

    14-Jun-2025
Total Views |

महराजगंज।
तेज गर्मी के चलते बुखार के पीड़ितों कि संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इसका अनुमान जिला अस्पताल में पहुंचे मरीजों से लगाया जा सकता है। शुक्रवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों से पट गया। अपराह्न दो बजे तक चली ओपीडी 1099 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें से 523 बुखार से पीड़ित शामिल रहे।

प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर 21 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। 100 बेड वाले जिला अस्पताल में हर रोज करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इधर सुबह में ही तेज धूप हो जा रही है। दोपहर होते ही सूर्य के तपिस अधिक हो जो रही है।

इससे लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो जा रहा है। सुबह से लेकर देर शाम तक उमस भरी गर्मी से लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को अस्पताल खुलते ही पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लग गई। दस बजते ही दवा काउंटर पर भी मरीज व तीमारदारों की लंबी कतार लग गई। दवा लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

ओपीडी में पहुंचे बुखार के 523 मरीजों में प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर 502 को घर भेज दिया गया। लेकिन बीमारी से गंभीर 23 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इससे अस्पताल के सभी वार्ड फुल हो गए। 201 मरीजों को पैथॉलोजी जांच की सलाह दवा लेने के बाद भी बुखार से राहत नहीं मिलने की शिकायत पर डॉक्टरों ने 201 मरीजों को बुखार के साथ अन्य जांच की सलाह दी थी। नमूना देने और जांच रिपोर्ट लेने के लिए दोपहर में पैथॉलोजी खचाखच भर गई। एलटी एक बजे जांच रिपोर्ट देने की बात कर रहे थे।