Maharajganj News : अब 24 घंटे नहीं करना पड़ेगा इंतज़ार, शव पहुंचने के 4 घंटे के अंदर होगा पोस्टमॉर्टम

    30-Jun-2025
Total Views |

महराजगंज। अब अंतिम संस्कार के लिए शव का 24 घंटे इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मोर्चरी में शव पहुंचने के चार घंटे बाद पोस्टमार्टम शुरू हो जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके लिए पोस्टमार्टम में डॉक्टरों की ड्यूटी लगी है।

जिला अस्पताल परिसर में उच्च क्षमता का हाईटेक अत्याधुनिक चीरघर (पोस्टमार्टम हाउस) है। हाईटेक मशीनयुक्त इस पोस्टमार्टम हाउस में छह फ्रीजर हैं। फ्रीजर में शव रखने के बाद उससे बदबू नहीं होती है। इधर चार माह से करीब हर दिन पोस्टमार्टम हाउस में शव सुरक्षित किया जा रहा है। यदि शाम में शव मोर्चरी में पहुंची तो उसका पोस्टमार्टम अगले दिन अपराह्न दो बजे के बाद होता है।

सीएचसी और पीएचसी के डॉक्टर दो बजे ओपीडी करने बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचते है। जिस शव की थाना से पत्रावली पहले पहुंचती है, उसके हिसाब से पोस्टमार्टम होता है। ऐसे में पोस्टमार्टम होने और परिजनों को शव मिलने में 12 घंटे से लेकर 20 घंटे इंतजार करना पड़ता है।

इससे निजात दिलाने के लिए शासन ने चार घंटे में शव का पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया है। शासन का आदेश मिलते ही स्वास्थ्य प्रशासन ने पोस्टमार्टम हाउस में डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई है। अब मोर्चरी में शव पहुंचने के बाद सभी प्रक्रिया पूरी कर चार घंटे में पोस्टमार्टम शुरू हो जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। लावारिस शव की पहचान के लिए 72 घंटे किया जाता है इंतजार मोर्चरी में लावारिश शव की पहचसान के लिए 72 घंटे इंतजार किया जाता है।

इस समय तक यदि कोई मृतक का परिजन पहुंचते हैं तो पोस्टमार्टम कर शव उनकों उपलब्ध करा दिया जाता है। लेकिन निर्धारित समय के अंदर परिजन नही पहुंचते है तो प्रक्रिया पूरी कर 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम होता है। शासन की नई गाइड लाइन के अनुसार डॉक्टरों की पोस्टमार्टम हाउस में ड्यूटी लगा दी गई है। थाने से पत्रावली पहुंचने पर शव का चार घंटे में पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई शुरू होगी।