Maharajganj News : भिटौली में हुई तीन बसों की टक्कर, कैसे हुआ हादसा, पढ़िए डिटेल्स

20 Sep 2025 07:17:02

महराजगंज। शुक्रवार को भिटौली के करीब अगया गांव के पास बसों की टक्कर के बाद अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग तेज बारिश की परवाह न करते हुए मददगार बने और एंबुलेंस की मदद में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बारिश की बौछारों के बीच घायलों को बसों से बाहर निकाला गया। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में बचाव कार्य तेज हो गया। जिनकी हालत ज्यादा नाजुक थी उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। बस में सवार यात्री राकेश कुमार का बताया कि बस तेज रफ्तार में चल रही थी।

इस बीच बस का वाइपर भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। इससे चालक सामने की बस को देख ही नहीं सका इससे यह हादसा हो गया। जबकि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बसों में कोई खराबी नहीं थी। मौसम की मार ने चालकों की मुश्किलें बढ़ गई। अगया के रामवृक्ष ने बताया कि घटना के तत्काल बाद बचाव राहत कार्य तेजी से किया गया।

बस में सवार बुद्धिसागर प्रसाद ने बताया कि हाथ में हल्की चोट लगी है। वह घटना के बाद बदहवास हो गए थे। वह कुछ देर ठीक से बोल नहीं पा रहे थे। तेज बारिश के कारण सामने स्पष्ट दिख नहीं था। गनीमत रही की बस अनियंत्रित होकर गढ्ढे के किनारे चली गई। इस बस में कुल 30 यात्री सवार रहे। इसमें सवार यात्रियों को हल्की चोट लगी थी।

दुर्घटना के बाद जिला अस्पताल में घायलों के परिजन पहुंचे। वे एक-दूसरे का हाल-चाल पूछते नजर आए। कई परिवार रोते-बिलखते दिखे। लेकिन डॉक्टरों ने आश्वासन दिया कि सभी खतरे से बाहर हैं।

इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून में वाहन चालकों को धीमी गति और सतर्कता बरतनी चाहिए। वाइपर, ब्रेक और टायरों की जांच अनिवार्य होनी चाहिए।

हादसे की सूचना मिलते ही सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों की स्थिति जानी और जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दुर्गा अग्रहरी, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार, विनय चौधरी, राकेश अग्रहरी आदि मौजूद रहे।


Powered By Sangraha 9.0