Maharajganj News : सी-प्लान ऐप से मिलेगी सुरक्षा, गुप्त सूचना देकर अपराध को रोकने में मदद करें

23 Sep 2025 09:35:47

महराजगंज। यदि आप पुलिस को कोई सूचना देना चाहते हैं तो अब बेफिक्र होकर ऐसा कर सकते हैं अब आपका नाम उजागर नहीं होगा बल्कि गुप्त रहेगा। जिले की पुलिस ने इसके लिए सी प्लान एप पर कार्य शुरू किया है। इस एप का उद्देश्य पुलिस व आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। एडिशनल एसपी ने बताया कि अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने में इस एप से मदद मिलेगी।

अप्रिय घटना होने अथवा अफवाह फैलाने पर पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए नागरिकों से संपर्क साधती है। लेकिन कानूनी पूछताछ व नाम उजागर न हो इसे लेकर लोग किनारा कर लेते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए सी प्लान एप तैयार किया गया है।

एप का संचालन सीधे राज्य मुख्यालय से किया जा रहा है। आगामी विजयादशमी व दीपावली के मद्देनजर इस एप से संभ्रांत नागरिकों से समन्वय स्थापित करने में मदद मिल रही है। सी एप से अपराध को रोकने और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर नियंत्रण करना आसान हुआ है। साथ ही अपराध की रिपोर्टिंग और ट्रैकिंग भी आसान हुई है।


Powered By Sangraha 9.0