महराजगंज। माध्यमिक स्कूलों के 1.17 लाख विद्यार्थियों का अंतरिक्ष ज्ञान परखा जाएगा। इसके लिए 24 से 26 सितंबर तक ब्लाॅक स्तर तो 27 सितंबर को जनपद स्तरीय आयोजन किया जाएगा। ब्लाॅकवार आयोजन के लिए स्कूलों की सूची जारी कर दी गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद, नमस्कार फाउंडेशन व इसरो की ओर से स्पेस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके सहारे माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों के पास अंतरिक्ष को लेकर क्या ज्ञान व जिज्ञासा है इसकी परख होगी।
जनपद में कुल माध्यमिक स्कूलों की बात करे तो स्कूलों की संख्या 401 है। इसमें राजकीय,सहायता प्राप्त और वित्त पोषित कुल 278 स्कूल हैं जिसमें 1.17 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं जिन्हें स्पेस क्विज में प्रतिभाग कराते हुए उनकी दक्षता का आकलन किया जाएगा।