Maharajganj News : मछली फार्म हाउस के तालाब में मिला नेपाली मजदूर का शव, संदिग्ध हालत में मौत

26 Sep 2025 11:09:35

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अंध्या जंगल स्थित एक मछली फाॅर्म हाॅउस पर काम करने वाले नेपाली मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव फाॅर्म हाॅउस के तालाब में उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसे लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

गोरखपुर निवासी शमीम खान का अंध्या जंगल में मछली पालन का फाॅर्म हाॅउस है। यहां नेपाल का रहने वाला सोनू (45) मजदूरी करता था। उसके साथ अंध्या निवासी खदेरू भी कार्यरत था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह खदेरू फाॅर्म हाॅउस से कुछ दूरी पर सफाई करने चला गया।

वहीं सोनू तालाब के पास मछलियों को दाना डालने पहुंचा। दोपहर लगभग दो बजे जब खदेरू लौटा तो उसने देखा कि सोनू का शव तालाब में उतरा रहा है। उसने तत्काल फाॅर्म मालिक शमीम को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। थोड़ी देर बाद श्यामदेउरवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव बाहर निकलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। आसपास के लोगों ने बताया कि सोनू का बगल के गांव की एक महिला से प्रेम संबंध था।


Powered By Sangraha 9.0