Maharajganj News : अनियंत्रित चार पहिया वाहन गड्ढे में पलटा, तीन लोग घायल

26 Sep 2025 11:02:43

सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत सिसवा खड्डा मार्ग पर गुरली रामगढ़वा गांव के समीप चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इजाल के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर में कुशीनगर जनपद के खड्डा बाजार की ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन जैसे ही गुरली रामगढ़वा रेलवे फाटक के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर एक गहरे गड्ढे में पलट गया। घटना में वाहन में सवार पांच लोगों में से ड्राइवर नितेश कुमार (38) अख्तरी (26) व सलमान (32) निवासी बेलवा, ठूठीबारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं दो बच्चे सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिए गए। बच्चों को बिल्कुल भी चोट नहीं लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


Powered By Sangraha 9.0