Maharajganj News : सप्तमी पर दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुले, जयकारों से गूंजा शहर

30 Sep 2025 13:10:11

महराजगंज। शारदीय नवरात्रि सप्तमी को मुख्यधारा के विभिन्न स्थानों पर सजाए गए पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पट वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल नगाड़ों के करतल ध्वनि के बीच खोले गये। मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के निकट स्थापित प्रतिमा के पट मंदिर संस्थापक और पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने अभिजित मुहूर्त में खोला। पट खुलते ही शंखध्वनि से महिषासुर मर्दिनी का स्वागत किया गया।

जनपद में दुर्गा पूजा जिला मुख्यालय से लेकर समस्त तहसील क्षेत्रों व छोटे बड़े चौक चौराहों पर आयोजित किया गया है। देवी पंडाल आकर्षक तरीके से सजाने और आकार देकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। सप्तमी तिथि पर सभी स्थानों पर स्थापित प्रतिमा के पट विधि विधान से खोले गये। मुख्यालय मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमा का पट खुलते ही भगवती जगदंबा के जयकारे से गूंजने लगा।

पुरोहित ने मंदिर समिति के सदस्य राजकुमार व उनकी पत्नी से माता की पूजा के साथ अन्य अनुष्ठान प्रारंभ कराया। कलश पूजन, आह्वान और स्वागत मंत्र अनुष्ठान के बाद माता रानी की भव्य आरती का कार्यक्रम हुआ जिसमें शहर के लोग उमड़े और माता की आरती में शामिल होकर परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा पंडाल में धार्मिक अनुष्ठान, कन्या पूजन व भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें शामिल होकर लोग माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।


Powered By Sangraha 9.0