सोनौली। नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग खंड पर तुईन खोला पुल के पास सोमवार की दोपहर फिर से भूस्खलन के बाद यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। काठमांडो से पोखरा आने-जाने वाले वाहन तो आ-जा रहे हैं लेकिन चितवन की ओर जाने वाले मार्ग पर आवाजाही भूस्खलन का मलबा हटने के बाद ही बहाल हो पाएगा।
बताया गया है कि नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग खंड पर तुईन खोला पुल के पास भूस्खलन के बाद यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। सोमवार सुबह से उसी जगह पर भूस्खलन हो रहे हैं, जहां कुछ दिन पहले भूस्खलन हुआ था। सुबह मलबा हटाकर रास्ता साफ कर दिया गया था।
फिर भी भूस्खलन जारी रहने यातायात फिर से रोक दिया गया है। सड़क विभाग भरतपुर के अनुसार, काठमांडो से पोखरा आने-जाने वाले वाहन चल रहे हैं लेकिन चितवन आने-जाने वाले वाहन मलबा के हटने के बाद ही आगे जा पाएंगे। कार्यालय के अनुसार भूस्खलन रुकने के बाद ही मलबा हटाने का काम फिर से शुरू होगा।