Maharajganj News : नेपाल पुलिस ने 500 रुपये के 147 नकली नोटों के साथ 5 गिरफ्तार, जिसमें 3 भारतीय

07 Sep 2025 11:52:45

सोनौली। नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंचनपुर में 500 रुपये के 147 नकली भारतीय नोटों के साथ तीन भारतीय युवकों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी नेपाली नागरिक हैं। पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार देर रात में नेपाल पुलिस को एक सूचना मिली की भारतीय वाहन से नकली भारतीय नोट लाए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची, पुलिस ने नकली भारतीय नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस कार्यालय कंचनपुर के प्रवक्ता, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सागर बोहरा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में दो नेपाली और तीन भारतीय नागरिक हैं।

गिरफ्तार लोगों में सौगत बहादुर सिंह (32) और चंद्र बोहरा (24) कंचनपुर स्थित शुक्लाफांटा में बंसाह के निवासी हैं। कुलदीप चतुर्वेदी (25) बरेली के ग्राम तसीलमीगंज, अमित यादव (20) फतेतगंज और हिमांशु शर्मा (24) उत्तराखंड स्थित उदमसिंहनगर के निवासी हैं।

बताया गया कि क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय झलारी की एक टीम को सूचना मिली थी कि गाड़ी में नकली नोट हैं। जोनापुर के शुक्लाफांटा नगर पालिका-3 स्थित नेपाल सेना की रणसिंह सुरक्षा चौकी के जवानों ने गाड़ी को रोककर जांच की तो नकली नोट बरामद हुए।


Powered By Sangraha 9.0