Maharajganj News : फरेंदा में समाजवादी पार्टी की PDA महापंचायत, भाजपा सरकार पर बरसे कार्यकर्ता

08 Sep 2025 11:17:33

फरेंदा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को लेहड़ा खास के समय माता मंदिर परिसर में पीडीए महापंचायत का आयोजन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

मुख्य अतिथि विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है, सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और कानून व्यवस्था फेल है। इस वजह से जनता बेहद परेशान है। ऐसे में समाजवादी पार्टी को जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है।

आगामी चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है। पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि थानों व तहसीलों में किसानों व आम लोगों से वसूली की जाती है। कार्यक्रम को विजय बहादुर चौधरी, सरजू यादव, रामललित मौर्य, कैलाश यादव, अरविंद यादव व लाल बहादुर श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान पप्पू यादव, सतीश यादव, प्रदीप चौरसिया, जितेंद्र यादव व अन्य मौजूद रहे।


Powered By Sangraha 9.0