Maharajganj News : हाईवे के डिवाइडर पर मिली महिला की लाश ! कटे पैर और चोटों ने बढ़ाया रहस्य

14 Jan 2026 14:07:12

महराजगंज। श्यामदेउरवां स्थित महंत अवेद्यनाथ मिनी स्टेडियम के सामने गोरखपुर महराजगंज हाईवे पर उस वक़्त हड़कंप मच गया जब हाईवे के बीच डिवाइडर पर बुधवार की सुबह एक लगभग 40 वर्षीय महिला का शव मिला। सुबह ग्रामीण टहलने निकले तब लोगों ने शव को देखा।

यह भी पढ़ें : 106 सड़कों का बदलेगा हुलिया ! गड्ढों से मिलेगी राहत या फिर इंतजार अभी बाकी?

शव दिखने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया। महिला के गले में लाल धागे में दो चाबियां और एक काला धागा बंधा था। शरीर पर चोट के निशान थे। दाहिने पैर का अंगूठा कटा हुआ था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सोशल मिडिया व अन्य माध्यमों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।


Powered By Sangraha 9.0