Maharajganj News : रात 9.30 बजे घर के दरवाजे पर बुलाया, फिर बरसी हॉकी-रॉड! युवक पर जानलेवा हमला

20 Jan 2026 08:18:54

महराजगंज।
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिस्मिल नगर वार्ड नंबर 21 में उस समय अफरातफरी मच गयी जब पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया।

क्षेत्र निवासी शैरुन निशा के बेटे साजिद अली पर रविवार रात करीब 9:30 बजे पुराने विवाद को लेकर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने हॉकी और लोहे की रॉड से युवक को मारापीटा।

शैरुन निशा ने बताया कि अभिषेक उपाध्याय उर्फ विक्की उपाध्याय निवासी लोहिया नगर वार्ड नंबर 14 ने अपने साथियों शिवम राव, अरबाज कुरैशी, अरमान कुरैशी, अमन खान और अन्य 5 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर बेटे साजिद अली को घर के दरवाजे पर बुलाया।

यह भी पढ़ें : खेत में बनाया वीडियो, मन किया तो मिली जान से मारने की धमकी, जातिसूचक शब्दों से मचा बवाल

इसके बाद सभी ने मिलकर हमला कर दिया। साजिद अली जान बचाकर घर में भागा लेकिन हमलावर घर में घुस गए और उसे जमकर पीटा। इस दौरान साजिद के सिर में गंभीर चोट आई और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरी चोटें आईं, वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शैरुन निशा ने कोतवाली थाना प्रभारी को तहरीर दी।

थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया की शैरुन निशा की तहरीर पर आरोपी अभिषेक उपाध्याय उर्फ विक्की उपाध्याय , शिवम राव, अरबाज कुरैशी , अरमान कुरैशी, अमन खान और अन्य 5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Powered By Sangraha 9.0