
ठूठीबारी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी के रहस्यमयी ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है। किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप एक युवक पर लगाया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
लडकी की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 13 जनवरी को शाम तीन बजे मेरे घर पर कोई नहीं था। गांव निवासी निखिल गौंड़ मेरी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। काफी खोजबीन की गई मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका।
लड़की के साथ अनहोनी को लेकर परिजन डरे हुए हैं। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि आरोपी निखिल गोंड के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।