Maharajganj News : “एक भी वोट नहीं कटेगा!” एसआईआर बैठक में सपा का बड़ा ऐलान

21 Jan 2026 08:34:33

महराजगंज। मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि सभी ब्लॉक स्तर एजेंट बीएलए और पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं की सहायता करें।

विशेष रूप से फॉर्म 6 भरवाने में मदद करें ताकि कोई भी मतदाता छूट न जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी पीडीए समाज के वोट काटने की साजिश रच रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर एक पीडीए मतदाता का वोट बनवाकर बीएलओ के पास जमा करें और रसीद प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें : 9 किमी की सड़क का अधूरा वादा ! दो साल से जंगल में फंसी विकास की राह

किसी भी मतदाता का वोट कटने नहीं दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओपी यादव ने मतदाताओं का फॉर्म भरवाकर शत-प्रतिशत फीड कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में शमसुद्दीन अली, यगदत्त पासवान, विजय यादव, राजेश यादव, भाई रामलाल यादव, आमिर खान, मक्कू प्रसाद, गीता रत्ना, रजनीश यादव आदि मौजूद रहे।


Powered By Sangraha 9.0