Hina Khan Highest Earning Show : एक शो, जिसने बना दिया करोड़ों की स्टार! हिना खान का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा

22 Jan 2026 11:16:15

Hina Khan Highest Earning Show :
हिना खान मोस्ट पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं, जिसे सभी जानते है। उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से छोटे पर्दे पर शानदार शुरुआत की थी और इसी शो से वे टीवी की टॉप स्टार भी बनी थी।

हिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को न सिर्फ उन्हें घर-घर में मशहूर करने का क्रेडिट दिया है, बल्कि अपनी फाइनेंशियल सक्सेस में भी इसका अहम रोल बताया है। एल्विश यादव से बातचीत में हिना ने बताया कि लंबे समय से चल रहा यह शो आज तक उनका सबसे ज्यादा कमाई करने वाला प्रोजेक्ट है।

सबसे ज्यादा कमाई

जब एल्विश ने पूछा कि उन्होंने किस निर्माता से सबसे ज्यादा पैसे कमाए, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के निर्माता राजन शाही या नागिन की निर्माता एकता कपूर? तो इस पर हिना ने जवाब दिया, "नागिन मैंने कम टाइम के लिए किया, मैंने एकता के साथ कोमोलिका (कसौटी जिंदगी की) के लिए 6-7 महीने का समय लिया था लेकिन अगर आप पैसे की बात करें तो निश्चित रूप से ये रिश्ता क्या कहलाता है।"

यह भी पढ़ें : रैगिंग पड़ी भारी ! केएमसी मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 9 सीनियर छात्र ससपेंड, जानिए क्या है मामला

उन्होंने आगे कहा, "मैंने इसे 8 साल तक किया, तो मेरी जितनी संपत्ति है, सब ज्यादातर ये रिश्ता क्या कहलाता है से आई हैं। उसके बाद भी मैंने काम किया, लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने इसमें बड़ी भूमिका निभाई।"

हिना खान का सफर
हिना को अपने पहले ही शो, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा सिंघानिया के किरदार से पॉपुलैरिटी और पहचान मिली। उन्होंने इस शो में 8 साल तक काम किया और फिर 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस सीजन 11' जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया। दोनों ही शो में वह रनर-अप रहीं। 2018 में उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की' से डेली सोप में वापसी की, जिसमें उन्होंने कोमोलिका का निगेटिव किरदार निभाया। उनके अभिनय की दर्शकों ने खूब सराहना की थी। हाल ही में एक्ट्रेस को अपने पति रॉकी जयसवाल संग पति-पत्नी और पंगा में देखा गया था।


Powered By Sangraha 9.0