मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा कल्याण में सोमवार की रात पत्नी की विदाई नहीं होने से नाराज पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की।
पीड़ित उर्मिला ने बताया कि रिश्तेदारों ने झूठ बोलकर शादी कर दी। पति के पास न रहने के लिए घर था, न कोई बड़ा काम। इधर-उधर मजदूरी करके जीविकोपार्जन करता है। समस्या देखकर अपने मायके चली आई उसके साथ रहने पर काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती थी इसलिए उसके साथ नहीं जा रही थी। इसी बात से वह नाराज होकर उसने जलाने की कोशिश की।
उर्मिला ने बताया की समस्या होने पति को छोड़कर मायके पिपरा कल्याण आ गई। एक वर्षीय पुत्री अनामिका है। उर्मिला अपने दो भाइयों और तीन बहनों में छोटी है। उसके दूर के एक रिश्तेदार ने बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर निवासी नीरज के साथ उसकी शादी यह कह कर करवा दी कि नीरज घर का बहुत धनवान है l
पिता ने रिश्तेदार की बात पर विश्वास कर पुत्री की शादी बिना देखे कर दी। उर्मिला की शादी होने के बाद नीरज उसे मुजफ्फरपुर में किराये के मकान में रहने लगा। शुरु में तो सब ठीक ठाक रहा, लेकिन बाद मे किसी न किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी।
इसी से नाराज होकर उर्मिला अपने मायके तीन महीने पहले चली आई। पति के द्वारा बार-बार ससुराल जाने के आग्रह के बाद जाने को तैयार नहीं हुई तो पति नीरज ने उर्मिला के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की।
थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह का कहना है की विवाहिता के भाई राकेश की तहरीर पर पति राकेश के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं मे प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।