Maharajganj News : बोर्ड परीक्षा से पहले आखिरी मौका ! यूपी बोर्ड ने खोल दी सुधार की अंतिम खिड़की

22 Jan 2026 08:49:58

महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 से पहले छात्रों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आयी है। किसी भी तरह की गलती विद्यार्थियों के भविष्य पर भारी न पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड किसी तरह की त्रुटि विद्यार्थियों के प्रपत्र में इस बार नहीं रखना चाहता। इसलिए सुधार का एक और मौका 25 जनवरी तक एक बार फिर ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इस बार 18 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा इस बार प्रारंभ हो रही।

जनपद के 70701 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे जिसके लिए 104 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। अबतक तीन मौके ऑनलाइन सुधार का दे चुका है। अब एक बार फिर मौका दिया गया है। इस बार सिर्फ 10 वीं 12 वीं के साथ कक्षा 9 और 11 के अभ्यर्थियों को भी पंजीकरण प्रपत्र में सुधार का मौका होगा।

यह भी पढ़ें : अगर अचानक छा जाए अंधेरा… बसंत पंचमी पर विज्ञान, विरासत और राष्ट्रभक्ति का संगम! चौक बाजार में लगेगा भव्य मेला

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत देते हुए फॉर्म में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए एक और अवसर दिया है। अब अभ्यर्थी अपने पंजीकरण और परीक्षा फॉर्म की गलतियों को 25 जनवरी तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुधार सकते हैं।


Powered By Sangraha 9.0